किसान मंडी

भारतीय किसान संघ की जिला टोली ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के लिए कलेक्टर से चर्चा की 

नकली खाद बेचने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की

उज्जैन। भारतीय किसान संघ जिला उज्जैन की जिला टोली ने कलेक्टर रोशन कुमार सिंह से भेंट की। किसानों की विभिन्न समस्याएं जैसे रबी 2023 का बीमा, खरीफ 2024 का बीमा एवं उज्जैन तहसील में पूर्व में ओला सृष्टि से 2021 में गेहूं की फसल में हुए नुकसान का बीमा, आवारा पशु रोजडे से ग्रामीण क्षेत्र में फसल के नुकसान के साथ दुर्घटनाओं की वृद्धि हो रही है उसके निराकरण, नकली खाद एवं दवाई बेचने वालों पर कार्रवाई, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, उज्जैन इंदौर नए फोरलेन एवं जावरा रोड निर्माण की ऊंचाई कम रखना आदि विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कुछ मामलों का कलेक्टर ने संबंधित विभाग को फोन लगाकर तुरंत निराकरण किया एवं शेष बिंदुओं के निराकरण का शीघ्र कर दिया जाएगा। इस चर्चा में भारतीय किसान संघ के संभाग अध्यक्ष दशरथ पांडे जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह आंजना जिला मंत्री ईश्वर सिंह राजपूत जिला कोषाध्यक्ष राजेश सिंह सोलंकी जिला उपाध्यक्ष शिवचरण शर्मा, नगर अध्यक्ष दिलीप त्रिवेदी किशोर तनोडिया आदि उपस्थित थे यह जानकारी घटिया तहसील मंत्री मनोहर सिंह राजपूत ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button