किसान मंडीमध्य प्रदेश
भारतीय किसान संघ जिला उज्जैन ने राहत एवं बीमा राशि हेतु ज्ञापन दिया

उज्जैन । भारतीय किसान संघ जिला उज्जैन द्वारा बेमौसम बारिश एवं ओला वृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का RBC 6/4 के तहत सर्वे करवाकर राहत एवं बीमा राशि हेतु ज्ञापन दिया गया, जिसमें भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह आंजना,जिला मंत्री ईश्वर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजेश,जिला उपाध्यक्ष शिवचरण शर्मा, एवं बड़ी संख्या में किसान साथी ओर अन्य तहसीलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । भारतीय किसान संघ जिला उज्जैन ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सर्वे करवाकर राहत एवं बीमा राशि नहीं दी जाती है तो अगले चरण के आंदोलन के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार रहेगा । जानकारी जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह आंजना ने दी।



