मध्य प्रदेश
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे महाकाल दर्शन करने पहुंची


उज्जैन दिनांक 25 फरवरी 2026। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ प्राप्त किए दर्शन उपरांत भगवान श्री वीरभद्र जी का एवं श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह में निकलने वाले ध्वज का भी पूजन किया
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जूनवाल एवं सहायक प्रशासक श्री प्रतीक द्विवेदी द्वारा श्रीमती सिंधिया का स्वागत एवं सत्कार किया गया।



