उज्जैन मंडी में हम्मालों और मजदूरों की बढ़ी मजदूरी
उज्जैन कृषि उपज मंडी प्रांगण प्रभारी बोले- हम्मालों और व्यापारियों के बीच का मामला

उज्जैन।कृषि उपजमंडी उज्जैन में कार्यरत हम्मालोंऔर मजदूरों की मजदूरी में बढ़ोत्तरी हुई है । यह जानकारी देते हुए एकता फेडरेशन (सीटू) के महासचिव कॉमरेड राम त्यागीऔर उपाध्यक्ष शेरखां मेव ने संयुक्त रूप से बताया कि पिछले कई बरसों से हम्मालों और मजदूरों की मजदूरी नहीं बढ़ने के कारण लंबे समय से संगठन लगातार संघर्षरत था ।नतीजतन प्रबंधन ने हम्मालों और श्रमिकों की मजदूरी में वृद्धि कर प्रति कट्टा 4 रुपए कर दी है।इसे संगठन और मजदूरों की एकजुटता की बड़ी जीत बताते हुए दिनेश मीणा (मुकादम) हम्माल प्रतिनिधि मांगीलाल ने सभी साथियों को बधाई दी है। इस संबंध में मंडी के प्रांगण प्रभारी महेंद्र जैन ने बताया कि जो दर बढ़ने की बात कही जा रही है वह व्याापारी के यहां काम करने वालों की दर बढ़ी है। व्यापारी हम्मालों को यह पैसा देंगे। किसानों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसलिए इस मामले में मंडी समिति को भी अवगत करवाने की जरूरत नहीं होती है। पूरा मामला व्यापारी और हम्मालों के बीच का है।

