खेल जगत
आईपीएल की सनसनी क्रिकेटर यश ठाकुर महाकाल दर्शन करने पहुंचे


उज्जैन । आईपीएल की सनसनी और भारतीय क्रिकेटर यश ठाकुर ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाकाल दर्शन की बहुत अच्छी व्यवस्था है । मैं जब भी यहां आया सुगमता से दर्शन हुए हैं। यश ठाकुर विदर्भ के लिए खेलते हैं। जल्द ही वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आएंगे



