योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : सीताराम जाट
शिक्षा विभाग का योग कार्यक्रम

बांसवाड़ा, 21 जून 2025। एक विश्व एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर ग्यारहवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षा विभाग बांसवाड़ा का जिला स्तरीय कार्यक्रम सीताराम जाट निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के सान्निध्य में राउमावि सुरवानिया में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षाधिकारी सुखदेव मीणा , जिला शिक्षाधिकारी , मुख्यालय , माध्यमिक जयदीप पुरोहित , जिला शिक्षाधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शफब अंजुम , सहायक निदेशक , प्रारम्भिक शिक्षा मोहनराम सिहाग , सहायक निदेशक भरत पंड्या , हिंदुस्तान स्काउट के जिला संयोजक रमेशचंद्र बुनकर, प्रधानाचार्य विनोद निनामा , रविन्द्र पाटीदार , प्रियंका पारगी और हरेन्द्र कुमार जोशी आदि विभागीय अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे l
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन के लाइव प्रसारण के उपरांत योग शिक्षक मुकेशचंद्र पाटीदार एवं नवनीत जोशी के द्वारा सभी संभागियों को विधिवत योग करवाया गया। निदेशक सीताराम जाट ने अपने उद्बोधन में सभी संभागियों को योग को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के द्वारा सभी संभागियों को योग संकल्प करवाया गया एवं स्वीप कार्यक्रम के तहत श्रेष्ठ नागरिक के रूप में जिम्मेदारी के साथ मतदान दायित्व की पूर्णता के लिए शपथ दिलवाई गयी। कार्यक्रम का संचालन केशवलाल पाटीदार ने किया और आभार प्रदर्शन हरेन्द्र कुमार जोशी ने किया।



