आगर मालवा: जिला स्तरीय अण्डर-50 आयु समूह पुरुष वर्ग बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
11 जून से 30 जून के मध्य बेडमिंटन, बास्केटबॉल और शतरंज खेल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन


आगर-मालवा, 27 जून/ “नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत“ युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से 11 जून से 30 जून के मध्य बेडमिंटन, बास्केटबॉल और शतरंज खेल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राऊत ने बताया कि इसी क्रम में आज अण्डर-50 पुरुष वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में किया गया। जिसमे बास्केटबॉल सिनियर खिलाडियों ने उत्साह से भाग लिया। अतिथि श्री रविन्द्र बोयट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आगर मालवा, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, श्री अनिल पाटीदार क्रीड़ा अधिकारी, मुकेश पाटिल प्राचार्य सरस्वती विद्या मंदिर आगर द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पवन उचाड़िया जिला खेल प्रशिक्षक, रेमसिहं चौहान, शीतल जैन, सोनू पाटीदार,अनूप तिवारी, हेमंत उमठ, बलवंत बोडाना, सविता उनियारा, वरदान चतुर्वेदी, आयुष राठोर, नयन अग्रवाल ने उपस्थित रहकर प्रतियोगिता आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।



