करियरदेश-विदेश

इस वर्ष बांसवाड़ा में प्रवेशोत्सव में 10% नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य

जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित


बांसवाड़ा। जिला निष्पादन समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित हुई। जिसमें प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, हरियालो राजस्थान, तम्बाकु मुक्त विद्यालय, पण्डित दिनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा, जिला रैकिंग, बोर्ड परीक्षा परिणाम समीक्षा आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुखेदव मीणा ने समस्त उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत इस वर्ष 10 प्रतिशत नामांकन बढाने हेतु हाउस होल्ड सर्वे को गम्भीरता से करते हुए प्रत्येक विद्यालय जाने योग्य छात्र को विद्यालय से जोडे तथा ड्रॉप आउट छात्रों का प्रवेशं भी विद्यालय में सुनिश्चित करे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जयदीप पुरोहित ने हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत विद्यालयों को नामांकन के आधार पर आवंटित लक्ष्य के अनुसार पौध रोपण हेतु कहा। कलेक्टर ने जिला रैंकिंग बढाने हेतु समस्त सीबीईओ को कहा कि आप रैंकिंग के बिन्दुओं की विद्याालय स्तर प्रविष्ठि कराने की सतत मानिटरिंग करें ताकि रैंकिग में सुधार हो सके। साथ ही जिला कलेक्टर ने पी.टी.एम बैठक का माइक्रो एजेण्डा बनाने के निर्देश दिये। ताकि अभिभावकों तक छात्रों की प्रगति साझा की जा सके। बोर्ड परीक्षा परिणाम की ब्लॉक वारं समीक्षा करते हुए श्रीमान कलेक्टर सर ने आनन्दपुरी कुशलगढ, गांगड़तलाई ब्लॉक को कक्षा 10 के छात्रों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने हेतु अधिक प्रयास करने को कहा। साथ ही कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों की हेण्ड राईटिंग सुधार हेतु प्लान बना कर कार्य करने के निर्देश दिए। छात्रों में मूल्यों के विकास हेतु महापुरूषों की जीवनी पर प्रत्येक शनिवार को चर्चा करने को कहा। साथ ही शिक्षकों द्वारा छात्रों के सामने मोबाईल का प्रयोग न करने की सलाह दी। प्रवेशोत्सव में कक्षा 1 में शून्य नामांकन वाले कक्षा 8 उत्तीर्ण करने पश्चात कक्षा 9 में ड्रॉप आउट होने वाले विद्यालयों पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में डीईओ प्रारम्भिक श.फ.ब अंजुम, एडीपीसी विनोद कुमार राठैड, सीबीईओ सुशील कुमार जैन, रघुनन्दन वर्मा, रेखा रोत, गायत्री स्वर्णकार, सुमन द्विवेदी, केशव बामनिया, एडीइओ दलसिंह आमलियार, एसीबीईओ नीरज दोसी, प्रकाशचन्द्र पण्ड्या, चन्द्रकान्त टेलर, शंकरलाल प्रजापत, धनजी डामोर व निरंजन द्विवेदी, दिलीप खांट लोकेश शुक्ला, चेतन जोशी आदि अधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आभार सहायक निदेशक भरत कुमार पण्ड्या ने व्यक्त किया तथा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button