उज्जैन समाचारकारोबारनगर निगममध्य प्रदेश

होटल, अस्पताल और होम स्टे पर हुए महापौर सख्त, फायर एनओसी नहीं लेने वालों की खैर नहीं


-फायर एनओसी के लिए पत्र जारी किया जाए एवं जिनके द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं उनकी फायर एनओसी रद्द करें – महापौर मुकेश टटवाल

-महापौर द्वारा फायर विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया
उज्जैन: शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय पर महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा एमआईसी सदस्य श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी की उपस्थिति में उपायुक्त श्री मनोज मौर्य, फायर अधिकारी श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू एवं अन्य अधिकारियों के साथ फायर विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई कि वर्तमान में कितनी फायर एनओसी जारी की गई है एवं कितनी लंबित है साथ ही जो कोई फायर एनओसी नहीं लेता है तो संबंधित पर क्या कार्यवाही की जा सकती है नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखना नगर निगम की जिम्मेदारी है इसलिए जितनी भी फायर एनओसी लंबित है उनकी जानकारी 7 दिन में उपलब्ध करवाते हुए फायर एनओसी जारी की जाए एवं जिनके द्वारा दी गई समय अवधि में आवश्यक दस्तावेज नहीं उपलब्ध करवाए जाते हैं उनकी फायर एनओसी रद्द करें।
फायर एनओसी के अंतर्गत होटल, अस्पताल, होमस्टे इत्यादि संस्थाओं को फायर अनुमति लेना आवश्यक है, जिसमें तीन प्रकार की केटेगरी का निर्धारण किया गया है जिसमें 500 स्क्वायर मीटर में बनी ऐसी भवन, बिल्डिंग, होटल, अस्पताल, होमस्टे इत्यादि आते हैं, 15 मी से अधिक ऊंचाई में बनी बिल्डिंग तथा 50 सीटर से अधिक की संख्या वाले अस्पताल होटल (बिस्तर वाले) आते है इन्हें फायर एनओसी लेना आवश्यक है।
इसी के साथ फायर ब्रिगेड अंतर्गत कितने फायर फाइटर वाहन है और स्टाफ की जानकारी ली गई जिसमें संबंधित अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि फायर ब्रिगेड अंतर्गत 13 वाहन उपलब्ध है जो की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल स्थल पहुंचकर आग बुझाने का काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button