Uncategorized

श्री कुंज स्काई सोसायटी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

सोसाइटी की व्यवस्थाओं तथा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई


अहमदाबाद, 23 जून l श्रीकुंज स्काई सोसायटी साइंस सिटी रोड सोला में सोसायटी प्रतिनिधियों की बैठक रविवार रात परिसर में आयोजित की गई, जिसमें सोसाइटी की व्यवस्थाओं तथा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई l बैठक में संदीप परमार, सौरभ कंसारा, वैभव अरोड़ा, धर्मेंद्र ब्रह्मभट्ट, जितेंद्र झा, रामप्रताप निषाद, चंद्रेश सोमपुरा, जय भाई, जैमिन गांधी, तुलसीदास सनवलानी, पार्थ भाई, रश्मि बेन, नरेश पड़िया, नितिन भाई, परेश भाई, पीयूष भाई, लय द्विवेदी, अवनी परमार, अवनी ब्रह्मभट्ट, स्मिताबेन, मनीषा बेन, आकृति द्विवेदी, आकाश, जय, पूनम, सपना, साहिल, संजना, नमिता बेन कृष्णा बेन आदि ने भाग लेकर विचार व्यक्त किए तथा विभिन्न मुद्दों पर सुझाव दिए l
व्यवस्था प्रबंधन से जुड़े संदीप परमार ने बताया कि विभिन्न मुद्दों को सूचीबद्ध कर सक्षम स्तर पर चर्चा की जाएगी तथा श्री कुंज स्काई की व्यवस्थाओं का बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने सोसायटी सदस्यों के सुझाव अनुसार समस्त उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे l उन्होंने बताया कि समिति के सदस्यों के सुझाव अनुसार पेपर वर्क पूर्ण करने के साथ प्रॉपर्टी कार्ड, सिक्योरिटी, सुरक्षा व्यवस्था, मेंटेनेंस तथा अन्य समस्याओं को लेकर प्रबंधन के साथ बातचीत कर राहतकारी इंतजाम किए जाएंगे l
उन्होंने बताया कि सदस्यों के सुझाव अनुसार विभिन्न कार्य व्यवस्थाओं को लेकर कानूनी पक्ष पर भी चर्चा की जाएगी तथा कानूनविद की राय अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button