देश-विदेशधर्म और समाज

श्रीस्वामीनारायण मंदिर जेतालपुर धाम में पूर्णिमा पर पहुंचे हजारों श्रद्धालु

अहमदाबाद के श्री कुंज स्काई में धूमधाम से मनाई होली

अहमदाबाद, 15 मार्च l देशभर में होली का त्योहार परंपरागत हर्षोल्लास से मनाया गया l अहमदाबाद में भी होली के अवसर पर विभिन्न आयोजन किए गए l अहमदाबाद के जेतालपुर धाम स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में हजारों दर्शनाथीं पूर्णिमा पर दर्शन हेतु मंदिर पहुंचे और धार्मिक सत्संग का लाभ लिया l नर नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जेतालपुर में मैनेजमेंट ट्रस्टी एवं मार्गदर्शक शास्त्री पुरुषोत्तम प्रकाश स्वामी  ने भी श्रद्धालुओं को आशीर्वचन एवं शुभकामनाएं दी l उन्होंने संस्थान में कार्यरत प्रतिनिधियों व अध्यनरत विद्यार्थियों को भी आशीर्वचन एवं शुभकामनाएं दी l कैंपस डायरेक्टर संजय शर्मा ने भी स्टाफ प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी l
मंदिर परिसर एवं संस्थान में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी सद्भावनाओं का प्रदर्शन किया l अहमदाबाद शहर के विभिन्न आवासीय परिसरो में लोगों ने धूमधाम से होली मनाई वह एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी l साइंस सिटी के श्री कुंज स्काई में होली के अवसर पर विभिन्न आयोजन परिसर के प्रतिनिधियों ने आयोजित किए व एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी l श्री कुंज स्काई में प्रबंधन से जुड़े संदीप सिंह परमार ने बताया कि परिसर में सभी लोग विभिन्न त्योहार व आयोजन आपसी सहयोग व सद्भाव के साथ धूमधाम से मनाते हैं और परिसर से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य किया जा रहा है l परिसर में जितेंद्र एम झा, हंसाबेन बी पटेल, वनिता जे मशरूवाला,अवनी डी ब्रह्मभट्ट, रामप्रसाद निषाद, तुलसीदास जे सनवलानी, हर्षिल के मधु, दिव्याबेन डी ठाकर, फ्लेविया मोरेस, सौरभ एम कंसारा, आकृति एन द्विवेदी, एम खंभोला, हर्षित डी शाह, गीतबेन के ठाकर, राकेश कुमार पटेल, पीयूष भाई पंचाल, वैभव अरोड़ा, ध्रुव चौकसी, जैमिन एन गांधी, जगदीश भाई ठाकर, प्रिया आर कुंडल, कानन पटेल, मनमीत कलवानी, क्रमिक दोशी, विपिन कुमार चंदन, अमित भाई दर्जी, रुषभ एस रावल, चंद्रेश ए सोमपुरा, तारक ए ठाकर, रुतवा एस पटेल, नरेश भाई जे पडिया आदि परिसर के विभिन्न आयोजन में नियमित सहयोगी रहे हैं l श्रीकुंज स्काई बिल्डर के प्रदीप भाई ठक्कर एवं प्रतीक भाई ने भी होली पर परिसर प्रतिनिधियों को शुभकामना दी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button