भाजपा पूर्व विधायक पिटाई कांड : निर्दोष कांग्रेस नेताओं के नाम एफआईआर में से हटाने का दिया 24 घंटे का समय
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-नाम नहीं हटे तो उज्जैन की सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे पर्द

उज्जैन। महिदपुर के पूर्व विधायक की पिटाई कांड में कांग्रेस नेताओं और एसपी प्रदीप शर्मा के बीच बातचीत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि उन्होंने उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा को 24 घंटे का समय निर्दोष कांग्रेस नेताओं के नाम एफआईआर में से हटाने का समय दिया है। अगर पुलिस ने 24 घंटे में नाम नहीं हटाए तो उज्जैन की सड़कों पर पूरे प्रदेश के कांग्रेस नेता आंदोलन करेंगे। पुलिस के साथ कांग्रेस नेताओं की बातचीत 2 बजकर 50 मिनट पर शुरू हुई थी। करीब 15 मिनट तक चली थी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेताओं को आरोपी बनाए जाने के विरोध में उज्जैन में कांग्रेस ने तीन घंटे तक पुलिस कंट्रोल रूम घेर कर रखा हुआ है। कांग्रेस के विधायक महेश परमार, प्रभारी अमित शर्मा, मुकेश भाटी रवि राय, रवि भदौरिया, माया त्रिवेदी, दिलीप गुर्जर , कमल पटेल, रणछोड़ त्रिवेदी, मुरली मोरवाल, वरुण शर्मा, बबलू खींची, दीपेश जैन , चेतन यादव, अजीत सिंह, अरूण वर्मा गौरी पारुलेकर, नागूलाल मालवीय, भरत शंकर जोशी, आदि मौजूद हैं।



