उज्जैन समाचारदेश-विदेशमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ यादव ,केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा का उज्जैन हेलीपैड आगवन पर किया गया आत्मीय स्वागत

सर्किट हाउस से निकले सीएम, नड्डा

उज्जैन ,1 दिसंबर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, सांसद विष्णुदत्त शर्मा का उज्जैन हेलीपैड आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया ।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की यूके और जर्मनी की सफल विदेश यात्रा के बाद स्वदेश लौटने के बाद प्रथम उज्जैन आगमन एवं केंद्रीय मंत्री नड्डा , सांसद वी डी शर्मा के आगमन पर जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल,सांसद अनिल फिरोजिया,विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय,महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव,जनप्रतिनिधि सत्यनारायण जाटिया, विवेक जोशी, संजय गुप्ता, एडीजीपी उमेश जोगा,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा आदि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button