उज्जैन समाचारधर्म और समाज

श्रावण माह के द्वितीय सोमवार 3 लाख से अधिक भक्तों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये

-चलित भस्मार्ती में लगभग 15 हज़ार भक्तों ने दर्शन किये

उज्जैन। 21 जुलाई 2025। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु दर्शनार्थीगण कतारबद्ध होकर मंदिर प्रबंध समिति की व्यवस्थाओं के अंतर्गत दर्शन करते हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि कम समय में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हो इस हेतु श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थायें की गई है। श्रावण माह के द्वितीय सोमवार प्रातः 04 बजे से 03 लाख भक्तो ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शनों किये*। साथ ही *चलित भस्मार्ती में लगभग 15 हज़ार भक्तों* ने दर्शन किये | श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दर्शनार्थियों के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन व अन्य जानकारी एवं शिकायत के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाईट www.shrimahakaleshwar.com के साथ मंदिर के टोल फ्री नम्बर 18002331008 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button