उज्जैन समाचार

स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा एक बैंक बन गया है -प्रदीप सक्सेना

सेवानिवृत 10 कर्मचारियों का किया सम्मान

उज्जैन । भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत अधिकारियों ,कर्मचारियों द्वारा अपने सेवा काल में समर्पण, मेहनत एवं उत्कृष्ट सेवाओं द्वारा लगाया गया एक पौधा आज एक वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है एवं देश का सबसे बड़ा बैंक बन गया है l यह उद्गार है स्टेट बैंक ऑफ इन्दौर रिटायर्ड एम्पलाईज एसोसिएशन के क्षेत्र सचिव प्रदीप कुमार सक्सेना शिवांजली गार्डन मे बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस का अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किए। अवसर पर पौधारोपण भी किया गया l कार्यक्रम में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के सुरेन्द्र कुमार कक्कड़, मिलिंद नीमोनकर, अजीत बाशा, अजीत पोखरना का स्वागत प्रदीप कुमार सक्सेना ,रविंद्र जेठवा , शरद उपाध्याय, विजय जैन बंबोरी, एसएस नारंग ने किया l कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक 10 सेवानिवृत बैंक कर्मियों जैनुद्दीन उनडासावाला, राजेश सक्सेना ,सुरेश कुमार वर्मा ,अरुण भूतड़ा , प्रकाश अमरजी टंडन ,एम के रावल , प्रफुल्ल जोशी ,चंद्रप्रकाश चावंड ,को पुष्पमाला से सम्मानित किया गया ।   प्रदीप सक्सेना ने राष्ट्रीयकरण के पश्चात पेंशनरों को मिलने वाली सुविधाओं विशेष कर मेडिकल के बारे में जानकारी दी तथा सभी साथियों से अनुरोध किया की जो भी 70 वर्ष की आयु पुर्ण कर चुके है वे अपना आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवा ले। कार्यक्रम में स्टेट बैंक के सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारी शिवनारायण चौबे, शुजाउद्दीन मोईदी , अमित श्रीवास्तव, जे सी प्रपन्ना, सुरेन्द्र कुमार जैन, हरिशंकर शर्मा, सुधीर झालानी, यशवंत परमार, अखिलेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, पी.टी रायसिंघानी, उमाकांत भट्ट, बसंत गुप्ता,मधुकर कौशिक, श्री राजेंद्र तिवारी,यशवंत परमार, शब्बीर हुसैन भोपाली, लक्ष्मण अहिरवार, मोहम्मद युनुस शेख, प्रवीण उपाध्याय, विजय जैन श्रीमाल, बसंत गुप्ता,राजेश नागर, सुभाष यादव, हरीश कुमार चौहान, अशोक भाटी, राजीव मांझी, रामेश्वर डाबी, महेश तिवारी, एम के एलची, वीरेंद्र दवे, प्रमोद मेश्राम, राजेंद्र चेतनानी, मनोहर भागवंशी, मधुसूदन दुबे, बनेसिंह कीर,एन के कुमरावत,बाबूलाल निर्मल,मूलचंद परमार, लोकेश शर्मा,मीना सचदेव, निशा कैथवास, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय बंबोरी ने किया । आभार एस.एस.नारंग ने माना।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button