उज्जैन समाचारधर्म और समाजमध्य प्रदेश
श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा के भक्त द्वारा रजत मुकुट भेट में प्राप्त

उज्जैन 14 जून 2025। श्री महाकालेश्वर मंदिर में बिहार के बक्सर से पधारे भक्त श्री मिथिलेश तिवारी व श्री रितेश पाण्डेय द्वारा पुरोहित श्री सोमेंद्र शर्मा प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को 02 नग रजत मुकुट भेंट किया ।
जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के श्री वीरेन्द्र शर्मा द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया व विधिवत रसीद प्रदान की गईं।



