उज्जैन समाचार

वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश में कुल 56,669 सड़क हादसे हुए, जिनमें 13,661 लोगों की मृत्यु हुई

-DIG उज्जैन रेंज की अध्यक्षता में अनुसंधानकर्ताओं को दिया आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण

उज्जैन। उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में आज दिनांक 08 नवम्बर 2025 को जिला उज्जैन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला उज्जैन, देवास, शाजापुर एवं आगर मालवा के विभिन्न थानों में पदस्थ प्रधान आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक स्तर तक के अनुसंधानकर्ता अधिकारियों ने सहभागिता की।उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश में कुल 56,669 सड़क हादसे हुए, जिनमें 13,661 लोगों की मृत्यु हुई। इन मृतकों में से 53.8% दोपहिया वाहन चालक थे, जिनमें लगभग 82% लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। अर्थात यदि इन 82% चालकों ने अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट पहना होता तो अनेक जीवन बचाए जा सकते थे। इस तथ्य से स्पष्ट है कि हेलमेट जीवन की सुरक्षा का सबसे सरल व प्रभावी माध्यम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button