उज्जैन संभाग

एमपी यूथ गेम- बेटियां छाई, आगर एसपी सिंह ने की हौसला अफजाई

 

आगर-मालवा/उज्जैन। भोपाल में 28 से 31 जनवरी तक आयोजित राज्यस्तरीय एमपी यूथ गेम्स प्रतियोगिता में आगर मालवा जिले की दो बहनों पूनम जायसवाल एवं बुलबुल जायसवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवांवित किया है। दोनों खिलाड़ियों ने रोइंग खेल की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
इस उपलब्धि पर दोनों बालिकाओं ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शक्ति राऊत भी उपस्थित रहीं।
पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल अधिकारी ने दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने भविष्य को संवारने एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button