मध्य प्रदेश में सख्त एक्शन लेने पर चर्चित हुई रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह

–रतलाम में लापरवाह 21 पटवारियों की एक दिन की सैलरी कटेगी
-रजिस्ट्री और गिरदावरी का केवल 10 प्रतिशत काम हुआ
उज्जैन। रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह ने 21 पटवारियों का काम में लापरवाही करने पर एक दिन का वेतन रोक दिया है। पटवारियों ने किसान रजिस्ट्री एवं गिरदावरी के कार्य में लापरवाही बरती है। जानकारी के मुताबिक रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह एवं सैलाना एसडीएम तरूण जैन ने 6 फरवरी को जनपद पंचायत बाजना में फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य की समीक्षा बैठक ली थी। समीक्षा के दौरान पटवारियों द्वारा कार्य में लापरवाही एवं शून्य प्रगति अथवा 10 प्रतिशत से कम कार्य पूर्ण होना पाया गया।
इन पटवारियों का रोका वेतन –काम मे प्रगति नहीं होने के कारण तहसीलदार बाजना मनीष जैन द्वारा 21 पटवारी जिनमें संदीप केलवा, संजय यादव, मानसिंह पंवार, सुनील निनामा, राधा डाबी, संजय कुमार मौर्य, रेखा चारेल, हितेश गोठवाल, परमानंद खदेड़ा, बसंतीलाल मईडा, हितेश सिंह गुर्जर, रोहित गुर्जर, मिहिर, मयंक रत्नावत, ऋतुराज पंवार, राजेश पालिया, सीमा राठौर, विपिन रॉय, सैय्यद हुसैन, सोनिया चौहान एवं सुशील सिंगाड़ का एक दिवस का वेतन रोका है।


