Uncategorizedउज्जैन समाचारमध्य प्रदेश

गणेश चतुर्थी : श्री चिंतामण गणेश मंदिर पर भगवान श्री गणेश का आकर्षक श्रृंगार कर पूजन किया

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप गणेश चतुर्थी उज्जैन सहित सम्पूर्ण प्रदेश में उमंग ,उत्साह भक्तिभाव से मनाई जा रही है। श्री चिंतामण गणेश मंदिर प्रशासक  अभिषेक शर्मा ने जानकारी  देते हुए बताया कि श्री चिंतामण गणेश मंदिर भगवान श्री गणेश के ऐतिहासिक गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री चिंतामण गणेश मंदिर पर भगवान श्री गणेश का आकर्षक श्रृंगार कर पूजन किया गया। श्री चिंतामण गणेश मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष  जैन,नगर निगम कमिश्नर  पाठक,मंदिर पुजारी  गणेश गुरु ने  गणेश भगवान का विशेष पूजन अर्चन किया।  वहीं पुजारी जयंत गुरु ने बताया कि सवा लाख लड्डू के भोग के प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। प्रतिदिन पूजा पाठ परंपरा के मुताबिक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button