उज्जैन समाचारमध्य प्रदेश
ब्राह्मण समाज ने दिया उपमुख्यमंत्री को 10 सूत्री ज्ञापन
ओंकारेश्वर में 25 अगस्त को हुआ था आयोजन

उज्जैन। 25 अगस्त 24 को ओंकार मठ ओंकारेश्वर में आयोजित प्रादेशिक ब्राह्मण चिंतन शिविर के संयोजक ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी राष्ट्रीय महामंत्री पंडित तरुण उपाध्याय के नेतृत्व में ब्राह्मणों की समस्याओं के लिए 10 सूत्री ज्ञापन पत्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को प्रस्तुत किया। पंडित शुक्ल ने ज्ञापन प्राप्त कर ब्राह्मण समाज को उनकी समस्याओं का निराकरण के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर परशुराम सेनावाहिनी के संयोजक सोनू ज्योतिष शर्मा, उज्जैन जिला अध्यक्ष कमल तिवारी, नगर अध्यक्ष पीयूष दनोत, विवेक जोशी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



