उज्जैन समाचार

मोदी सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदला, विरोध में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

मनरेगा का नाम बदलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान  
उज्जैन। केंद्र में बैठी बीजेपी की सरकार लगातार देश के गरीब वर्ग के साथ, उनकी रोजी रोटी के साथ खिलवाड़ करने में लगी हुई है और इसी कड़ी में महात्मा गांधी ग्रामीण राष्ट्रीय ग्यारंटी योजना का नाम बदल कर काम के अधिकार को समाप्त करने में लगी है। साथ ही इसका बजट भी प्रदेश सरकारों के द्वारा निर्धारित करने का निर्देश दिया गया है।
यह बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश परमार ने भाजपा की नीतियों के विरोध में निकाले गए पैदल मार्च के बाद सभा को संबोधित करते हुए कही।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश परमार और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में क्षीरसागर स्थित राजीव गांधी भवन से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रमुख मार्ग से पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी कर क्षीरसागर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर सरकार को सदबुद्धि देने हेतु केंद्र की भाजपा सरकार कें विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश परमार और शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर मोदी सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने की और मजदूर और गरीबों का अधिकार छीनने के प्रयासों का विरोध किया। सभा का संचालन नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने किया। इस अवसर पर ग्रामीण संगठन मंत्री राजेंद्र व्यास, संगठन मंत्री अजय राठौर, सुरेंद्र सिंह कालूहेड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान सिंह चंदेल, बबलू खींची, दीपेश जैन, संचित शर्मा, अभिषेक शर्मा लाला, रहीम लाला, दुर्गेश धवन, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मोहनसिंह पलदुना, मधुसुदन भारद्वाज, रईश कुरेशी, अनोखीलाल राठोड़, जीवन पाटीदार, राधेश्याम चंद्रवंशी, लोकेश चौहान,भरत शर्मा, कैलाश बडाना, समीर बैग, कमलसिंह चौहान,मनीष शर्मा, निहाल सिंह गुर्जर, कप्तान सिंह पंवार, महेश रावल, कैलाश पांडे, लोकेंद्र सिंह पंवार, शंकर पटेल , गुड्डू कुरैशी, उमेश वर्मा, पदमसिंह पटेल, गफ्फार पटेल, पार्षद छोटेलाल मंडलोई, इमरान खान, जाहिद पहलवान, मेहताब लाला, अर्पित दुबे, ओम रामी, अजीत सिंह ठाकुर, देवव्रत यादव, वरुण शर्मा, शिव लश्करी, राजेंद्र राठौर, ललित मीणा, असलम लाला, नीलेश योगी, गजेंद्र मारोठिया देवेंद्र पाटनी, सोनिया ठाकुर, सबा कुरैशी रश्मि त्रिवेदी प्रतिक जैन, चेतन भाट, जितेंद्र चौधरी, मोहम्मद असलम, सोनू यादव, सुनील गुप्ता, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव, चिराग उपाध्याय, अखिलेश असते, राहुल पटेल, अंकित विषु यादव, रवि यादव, मुकुल घुरेया, वसीम मोहम्मद बंटी, पूर्व पार्षद अशोक सारवान, उत्तम जायसवाल, विवेक सोनी, चंदू यादव, असलम भाई चूड़ी वाले के साथ सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, आईटी सेल, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष, बी एल ए साथी के साथ  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button