उज्जैन समाचारमध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा कार्यकर्ता नागरिकों के घर जाकर शिविर लगवा कर बनवाएंगे आयुष्मान कार्ड

मोदी सरकार के सेवा और सुशासन के अमृतकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर

उज्जैन। सेवा और सुशासन के अमृतकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी सरकार ने जहां प्रत्येक मोर्चे पर भारत का वैभव बढ़ाया है वही अपने देश के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान करते हुए उनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 70 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उनके लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाने को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है । 11 साल के अमृत काल के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चौपाल लगाकर नागरिकों को मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां की जानकारी देकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए योजना से अवगत करा कर उनका पंजीयन करवाएंगे । यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने नगर के सभी मंडलों की आयोजित बैठक में व्यक्त की । इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने कहा कि सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक भारतवासी को सम्मान से जीने का अधिकार प्राप्त हो उसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और सरकार के प्रयास में हमने भी अपनी सहभागिता देते हुए नागरिकों के बीच जाना चाहिए और हमारे कार्यकर्ता यह काम पूरी मुस्तैदी के साथ करेंगे । इस अवसर पर भाजपा कार्यालय लोक शक्ति भवन पर आयोजित सभी मंडलों के द्वारा अपने-अपने पदाधिकारी के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया जा रहा है । बैठक का संचालन जगदीश पांचाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन मुकेश यादव ने माना ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button