नाथ संप्रदाय के संत और महाकाल मंदिर के पुजारी का विवाद गहराया: दोनों तरफ से महाकाल मंदिर प्रशासक को शिकायत


-महाकाल मंदिर प्रशासन अभी मामले की जांच कर रहा
उज्जैन। महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में नाथ संप्रदाय के संत और महाकाल मंदिर के पुजारी के बीच हुआ विवाद गहरा गया है। जहां इस मामले में स्थानीय अखाड़ा परिषद संत के समर्थन में सामने आ गया वहीं दूसरी तरफ महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा के समर्थन में पुजारी आ गए और महाकाल मंदिर प्रशासक को दोनों ही की तरफ से आवेदन दूर कर एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
इस तरह हुआ विवाद: आज सुबह महाकाल मंदिर में नाथ संप्रदाय के संत और ऋण मुक्तेश्वर के गादीपति महावीर नाथ और गोरखपुर के महंत महाकाल दर्शन करने गए थे। महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में संत महावीर नाथ और महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा के बीच कहा सुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मामले में स्थानीय अखाड़ा परिषद भी आ गया। अखाड़ा परिषद की तरफ से महाकाल मंदिर प्रशासक को महेश पुजारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया गया। वही महेश पुजारी के समर्थन में पुजारी और विद्वत परिषद भी आ गई और संत के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन महाकाल मंदिर प्रशासक को दिया।



