नवरात्रि पर श्री कुंज स्काई में विविध सामूहिक आयोजन



अहमदाबाद, 27 सितंबर l साइंस सिटी स्थित श्री कुंज स्काई में नवरात्रि पर विभिन्न सामूहिक आयोजन चल रहे हैं जिसमें परिसर में निवासरत सभी प्रतिनिधि भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ा रहे हैं l परिसर में गरबों की धूम मची हुई है और परंपरागत परिधान में परिसर के लोग इनमें उत्साह से भाग ले रहे हैं l परिसर में नियमित रूप से सामूहिक आरती और अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं l परिसर में माता का दरबार सज गया है और प्रातकालीन पूजा अर्चना के साथ नियमित सायंकालीन आरती व अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही है l परिसर में प्रबंधन से जुड़े संदीप भाई परमार बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार गतिविधियों का प्रभावी संचालन हो रहा है l उन्होंने बताया कि परिसर में निवासरत सभी प्रतिनिधियों की सहमति से कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है और सभी के सहयोग से विभिन्न आयोजन संपन्न किया जा रहे हैं l उन्होंने बताया कि शुभ मुहूर्त पर नवरात्रि शुरुआत के दिन माता जी की स्थापना कर दी गई है और पूजा अर्चना व कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं l नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही परिसर में गरबा का भी भव्य आयोजन किया गया जिसमें परिसर के समस्त निवासियों ने हर्षोल्लास से भाग लिया l सामूहिक प्रसाद वितरण आदि गतिविधियां सभी के सहयोग से पूर्ण हो रही है l उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के लिए निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को नवरात्रि घटस्थापना व माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना का आयोजन किया गया, कलर ऑफ़ द डे व्हाइट रहा l मंगलवार को चंद्र दर्शन के साथ माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई, कलर ऑफ द डे रेड रहा l बुधवार को सिंदूर तृतीया पर माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना हुई 8 कलर ऑफ द डे रॉयल ब्लू रहा l गुरुवार को विनायक चतुर्थी पर पूजा अर्चना का आयोजन होगा कलर ऑफ द डे येलो रहा l शुक्रवार को माता कुष्मांडा पूजा अर्चना के साथ ही उपन्ग ललिता व्रत होगा कलर ऑफ द डे ग्रीन रहा l शनिवार को स्कंदमाता की पूजा अर्चना हुई और डे ऑफ द कलर ग्रे रहा l रविवार को माता कात्यायनी की पूजा अर्चना होगी, कलर ऑफ द डे ऑरेंज कलर रहेगा l सोमवार को सरस्वती माता आवाह्न एवं माता कालरात्रि की पूजा अर्चना होगी, कलर ऑफ़ द डे पीकॉक ग्रीन रहेगा l मंगलवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर सरस्वती पूजा, मां महागौरी व संधि पूजा अर्चना होगी, संधि पूजा का समय शाम को 5:42 से 6:30 तक रहेगा, कलर ऑफ़ द डे पिंक रहेगा l बुधवार को महानवमी के अवसर पर आयुध पूजा एवं महानवमी हवन का आयोजन होगा l गुरुवार विजयादशमी के अवसर पर नवरात्रि पर्व एवं दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम संपन्न होंगे l
श्री कुंज स्काई परिसर में श्रद्धालुओं संदीप भाई परमार, मिथिलेश भाई, धर्मेन्द्र ब्रह्मभट्ट, जितेंद्र झा, रामप्रसाद निषाद, भाविन भाई शुक्ला, वेभव भाई अरोरा, रवि भाई ठक्कर, सौरभ कंसारा, चंद्रेश सोमपुरा, देवेंद्र शाह, आकाश ब्रह्मभट्ट, हार्दिक पंचाल, हर्षित शाह, हीरेन ठक्कर, जय भाई, ए मोरिस, हर्षिल, कमलेश मधु, सुरेश रावल, पार्थ, जिगर मशरूम वाला, नवीन भाई, नरेश पड़ियार, परेश भाई, भरत भाई, राकेश भाई, सुरेश भाई, टेकचंद भाई, तुलसीदास सनवलानी, विपुल दोषी, भाविन भाई, हेमल भाई, सी के चंदन, जेमीन गांधी, मनीष पटेल, साहिल भाई, लय दवे, अवनी परमार, अवनी ब्रह्मभट, अंशुप्रिया झा, नेहल चितरीया, हंसल शुक्ला, शोभनाबेन, नयनामधु, मनीषा बैन, इंजीरा बेन, कृतिका पटेल, फ्लेविया मोरस, खुशबू तपोधन, रश्मिन शाह, नमिता ओसवाल, आकृति द्विवेद्वी, तृषा पड़ियार, स्मिता संनमलानी, नविता बेन, गौतमी चौकसी, भारती खंभोलजा, एडवोकेट पिया, किंजल सेठ, नेहा ठक्कर, पूजा ठाकर, रिचा शाह, कृतिका पटेल, कृष्णा बेन, वीजेएम, आदि नियमित रूप से व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने में सहयोग कर रहे हैं तथा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं l संदीप भाई परमार ने बताया की व्यवस्था प्रबंधक कार्यों में समस्त प्रतिनिधियों विशिष्ट सहयोग है l



