Live 4 : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकाल की राजसी सवारी का किया पूजन

औ 
– हेलिकॉप्टर से सवारी पर हुई पुष्प वर्षा
उज्जैन। मुख्यमंत्री मोहन यादव महाकाल की राजसी सवारी में शामिल हुए और बाबा का पूजन किया। मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव यादव ने भी महाकाल का पूजन किया।भाद्रपद माह की दूसरी व प्रमुख राजसी सवारी में भगवान श्री महाकालेश्वर छ: स्वरूपों में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। 4 बजे प्रमुख राजसी सवारी निकाली जाएगी। इस दौरान रजत पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नन्दी रथ पर श्री उमा-महेश और डोल रथ पर श्री होल्कर स्टेट के मुखारविंद, व षट्म् सवारी में श्री सप्तधान का मुखारविंद सम्मिलित रहेगा। भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में विधिवत भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर का पूजन-अर्चन होने के पश्चात रजत पालकी में विराजित होकर अपनी प्रजा के हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के द्वारा पालकी में विराजित भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी जाएगी।



