अपनी क्षमताओं को पहचाने और आगे बढ़े – सीडी जाडेजा


NSIT में नव प्रवेश ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
अहमदाबाद l नरनारायण शास्त्री इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के अंतर्गत संचालित फॉरेंसिक साइंस के नव प्रवेशी विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम मंगलवार को नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर के कार्यपालक कुलसचिव सीडी जाडेजा के मुख्य आतिथ्य एवं संस्थान प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष धर्मेश वंडरा, आचार्य डॉ शैलेश अय्यर, कैंपस डायरेक्टर संजय शर्मा और शैक्षिक निदेशक रवि कुमार के सानिध्य में आयोजित किया गया l
नव प्रवेशी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री जाडेजा ने कहा कि विद्यार्थी अपनी क्षमता और योग्यता को पहचाने तथा अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़े ताकि उन्हें इच्छित सफलता प्राप्त हो सके l उन्होंने कहा कि सफलता का एक ही सूत्र है और वह मेहनत है इसलिए अपनी मेहनत पर ध्यान केंद्रित करें और आगे बढ़े l संस्थान प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री वंडरा ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी से जुड़ी शिक्षा के साथ भारत की गौरवपूर्ण उपलब्धियो से भी रूबरू करवा रहा है ताकि उसका समग्र विकास प्रभावी ढंग से हो सके l उन्होंने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों को हर संभव शैक्षिक मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने के लिए कटिबंध है l
संस्थान के आचार्य डॉ शैलेश अय्यर ने संस्थान में संचालित विभिन्न शैक्षिक क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए अतिथियों का स्वागत किया l कैंपस डायरेक्टर संजय शर्मा ने नरनारायण शास्त्री इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की गतिविधियों व शैक्षिक कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं से अवगत करवाया l
इस दौरान विद्यार्थियों ने साहित्यिक सांस्कृतिक प्रस्तुतीया दी जिसमें निहारिका व दल का सराहनीय प्रदर्शन रहा l
कार्यक्रम के दौरान एसी एलाइंस टीसीएस के रीजनल हेड सपन ओझा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शैक्षिक मार्गदर्शन देते हुए विभिन्न तकनीकी विषयों से अवगत करवाया l आरंभ में बीएससी के छात्रों ने प्रथम सत्र का आरंभ करते हुए अतिथियों का स्वागत किया l
कार्यक्रम का संचालन सामूहिक रूप से फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों ने किया तथा अंत में आभार कैंपस डायरेक्टर संजय शर्मा ने माना l



