करियरउज्जैन समाचार

प्रो.शिव शंकर मिश्र, महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलगुरु नियुक्त

उज्जैन ।महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलगुरु (कुलपति) पद पर प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने प्रो. शिवशंकर मिश्र को विश्वविद्यालय का आठवां कुलगुरु नियुक्त किया है। यह आदेश गुरुवार को राजभवन, भोपाल द्वारा जारी किया गया, जिसकी पुष्टि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. दिलीप सोनी ने की है। प्रो. शिवशंकर मिश्र वर्तमान में श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में शोध विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। राज्यपाल ने उन्हें चार वर्ष के कार्यकाल के लिए कुलगुरु नियुक्त किया है। यह कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा।
‘समूहिक सहयोग से विश्वविद्यालय को नई दिशा देंगे’: प्रो. मिश्र। नियुक्ति की सूचना मिलने के बाद, प्रो. मिश्र ने मीडिया को बताया कि उन्हें गुरुवार को ही नियुक्ति की सूचना मिली है और वे नियमानुसार उज्जैन पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा, “मेरा प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय को अकादमिक, शोध और सांस्कृतिक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य करूं।”
 श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में शोध विभाग के अध्यक्ष के रूप में प्रो.मिश्र ने शास्त्रचिंतन, अकादमिक शोध, एवं शिक्षण कार्य को नई ऊँचाइयाँ दीं है आपका कार्य परंपरा और आधुनिकता के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में जाना जाता है। अनुसंधान, आचार्यत्व, एवं संस्थागत नेतृत्व के साथ ‘वैदिक ज्ञान पर गहन पकड़, और शिक्षा नीति में सक्रिय भागीदारी विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय ख्याति की ओर ले जाने में सक्षम सिद्ध होगी।
वर्तमान कुलगुरु प्रो.विजय कुमार सीजी का कार्यकाल 20 अगस्त को हो रहा समाप्त। उसके पूर्व नए कुलगुरु की नियुक्ति की गई है। महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन मध्यप्रदेश का एक प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान है, जो विशेष रूप से संस्कृत, वेद, उपनिषद, दर्शन, ज्योतिष, व्याकरण और भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित पाठ्यक्रम और शोध को समर्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button