स्टेनफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों के दल ने किया भू- विज्ञान अध्ययनशाला का भ्रमण

विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन की भू – विज्ञान अध्ययनशाला में विद्यार्थियों ने रिमोट सेंसिंग और जी.आई.एस तकनीक पर प्रशिक्षण प्राप्त किया
उज्जैन I स्टेनफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों के दल ने भू- विज्ञान अध्ययनशाला का भ्रमण कर अध्ययनशाला की प्रयोगशाला और म्यूजियम का अवलोकन कियाI शनिवार सुबह 8:30 बजे विद्यालय के प्रशिक्षक श्री सी.पी परिहार एवं सुश्री प्रिया जोशी के सानिध्य में विक्रम विश्वविद्यालय की भू-विज्ञान अध्ययनशाला पहुंचे I यहां विद्यार्थियों ने सम्पूर्ण अध्ययनशाला परिसर में भ्रमण कर विषय की जानकारी प्राप्त की साथ ही रिमोट सेंसिंग एवं जी. आई. एस. तकनीकी पर प्रशिक्षण प्राप्त किया इस अवसर पर भू-विज्ञान अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डॉ. पवनेंद्र नाथ तिवारी ने विद्यार्थियों से विषय पर परिसंवाद कियाI परिसंवाद में विभागाध्यक्ष डॉ .पवनेंद्र नाथ तिवारी ने रिमोट सेंसिंग एवं जी. आई.एस.तकनीकी की आधुनिक से संबंधित विचार व्यक्त किए। शोधकर्ता श्री अंकित राठौड़ सेटेलाइट इमेज तथा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से जानकारी प्रदान की है। इस अवसर पर श्री राकेश पंड्या, डॉ. एम रिजवान, डॉ. दयाराम सोलंकी एवं अध्ययनशाला के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।



