सीसीआरएच और आईपीएफटी ने शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एनएफएसयू के साथ समझौता

गांधीनगर।सीसीआरएच और आईपीएफटी ने शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एनएफएसयू के साथ समझौता हुआ।
केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) और कीटनाशक निर्माण प्रौद्योगिकी संस्थान (आईपीएफटी) ने शैक्षिक और अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू), गांधीनगर के साथ दिनांक 25 जुलाई, 2025 को एक समझौता किया। सीसीआरएच और एनएफएसयू के बीच समझौता ज्ञापन पर, एनएफएसयू परिसर निदेशक प्रो. (डॉ.) एस.ओ.जुनारे और सीसीआरएच के महानिदेशक डॉ. सुभाष कौशिकने एवं आईपीएफटी और एनएफएसयू के बीच दूसरे समझौता ज्ञापन पर एनएफएसयू परिसर निदेशक प्रो. (डॉ.) एस.ओ.जुनारे और आईपीएफटी के निदेशक डॉ. मोहन कृष्ण रेड्डीने वर्चुअली हस्ताक्षर किए।
एनएफएसयू के परिसर निदेशक प्रो. (डॉ.) एस.ओ. जुनारे ने कहा कि डॉ. जे.एम. व्यास, माननीय कुलपति, राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में, केंद्र सरकार के दो संस्थानों ने शिक्षा और अनुसंधान में अकादमिक आदान-प्रदान और सहयोग विकसित करने के लिए एनएफएसयू के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सहयोग न केवल शैक्षणिक विकास को समृद्ध करेगा, बल्कि निरंतर पारस्परिक सहयोग और नवाचार के माध्यम से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक क्षेत्रों में भारत की क्षमताओं को ज्यादा मजबूत करने में भी मदद करेगा। हम संयुक्त रूप से कार्यशालाएं, सेमिनार का आयोजन और परामर्श सेवाएं उपलब्ध हो ऐसा आयोजन करेंगे। समझौता ज्ञापन के दौरान, सीसीआरएच के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम, प्रो.(डॉ.) आस्था पांडे, हेड-सीओई एनडीपीएस; एनएफएसयू के विभिन्न स्कूलों के डीन और एसोसिएट डीन भी उपस्थित थे। यह जानकारी प्रो. (डॉ.) एस.ओ. जुनारे
(परिसर निदेशक) राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय, गांधीनगर ने दी।



