धर्म और समाज

12 जुलाई 2025 से 24 जुलाई तक 25 लाख से अधिक भक्तों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये

-श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को विभिन्न मदों से 7 करोड़ से अधिक आय प्राप्त हुई
 उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु दर्शनार्थीगण कतारबद्ध होकर मंदिर प्रबंध समिति की व्यवस्थाओं के अंतर्गत दर्शन करते हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि कम समय में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हो इस हेतु श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा चाक-चैबंद व्यवस्थायें की गई है। दिनांक 12 जुलाई 2025 से 24 जुलाई 2025 तक लगभग कुल 25 लाख* से अधिक भक्तों ने प्रातः 06 बजे से रात्रि पट बंद होने तक दर्शन लाभ प्राप्त किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को विभिन्न मदों से 7 करोड़ 88 लाख 59 हजार 705 रुपये की आय प्राप्त हुई है। जिसमें भेंट एवं दान में रुपये 1,94,32,205/-, शीघ्र दर्शन (रुपये 250/-रसीद) से रुपये 2,91,01,500/- व श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भक्तों को उपलब्ध कराये जाने वाले लड्डू प्रसाद से रुपये 3,03,26,000/- की आय हुई है।  श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दर्शनार्थियों के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन व अन्य जानकारी एवं शिकायत के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाईट www.shrimahakaleshwar.com के साथ मंदिर के टोल फ्री नम्बर 18002331008 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button