पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक गुप्ता बोले 2 महीने में उज्जैन रेलवे स्टेशन की सूरत बदली नजर जाएगी
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक गुप्ता ने उज्जैन में निरीक्षण किया, प्रजेंटेशन के जरिए सिंहस्थ की तैयारी की समीक्षा की


उज्जैन (राजेश रावत)। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने आज (16.07.2028) अपने उज्जैन प्रवास के दौरान उज्जैन स्टेशन स्थित अवंतिका कॉन्फ्रेंस हॉल में मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार व ब्रांच अधिकारियों के साथ सिंहस्थ 2028 विषय पर बैठक की।
इस दौरान पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के बारे में ट्रेन ऑपरेशन व अन्य प्रगति के बारे समीक्षा की गई। सांसद अनिल फिरोजिया ने महाप्रबंधक से बैठक के दौरान उज्जैन एरिए के रेलवे प्रोजेक्टों व सिंहस्थ से संबंधित रेलवे कार्यों के बारे चर्चा की। महाप्रबंधक ने उज्जैन यार्ड के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की प्रगति का जायजा लिया। सिंहस्थ के मद्देनजर उन्होंने उज्जैन, विक्रमनगर, पिंगलेश्वर, चिंतामन गणेश व नईखेड़ी स्टेशनों का निरीक्षण भी किया। अंत में उन्होंने मीडिया के साथ संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले दो महीने में उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी की बानगी दिखने लगेगी।



