उज्जैन समाचारधर्म और समाज
श्री महाकालेश्वर मंदिर में रजत चौरंग भेट में प्राप्त
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दानदाता का सम्मान

उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर में चिराग शर्मा की प्रेरणा से जयपुर के दीपक कुमार धनवी द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान को 1 नग लकड़ी में चांदी से मढ़ा चौरंग(पाटला) भेट किया गया। दानदाता द्वारा प्राप्त बिल अनुसार लकड़ी का चौरंग पर 550 ग्राम चांदी से मढ़ा हुआ है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दानदाता का सम्मान कर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी कोठारी मनीष पांचाल द्वारा प्रदान की गई।



