उज्जैन समाचार

जिला पंचायत की सीईओ ने लगाई बीईओ, बीआरसी की क्लास

सात स्कूलों ने दिया गुड प्रैक्टिस पर प्रजेंटेशन, गैर हाजिर कर्मचारियों का वेतन काटा काटने के दिए निर्देश

उज्जैन। प्रशासनिक संकुल कार्यालय कलेक्टर जिला उज्जैन के सभा गृह में स्कूल शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा द्वारा विभाग की गतिविधियों का पीपीटी के माध्यम से विभाग की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया । सीईओ जिला पंचायत द्वारा नामांकन, परीक्षा फल, पुस्तक वितरण, अपार, प्रतिदिन उपस्थिति को लेकर वृहद समीक्षा की गई। नामांकन एवं अपार आइडी में सबसे कम कार्य करने वाले ब्लॉक एवं अनुपस्थित बीआरसी उज्जैन ग्रामीण राजकुमार पाल का एक दिन का वेतन काटने सहित कारण बताओ सूचना पत्र सहित जारी करने किया गया । वहीं बीआरसी खाचरोद पुष्पराज तिवारी को पुस्तक वितरण एवं नामांकन में जिले में सबसे नीचे पायदान पर रहने के करना कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए जाने के निर्देश दिए। सीईओ द्वारा जीर्ण -शीर्ण भवन में विद्यालय संचालित नहीं होना, उनकी शिफ्टिंग करना, मध्यान भोजन की गुणवत्ता देखना, विद्यालय में प्रकाश व्यवस्था ठीक होना, कक्षाओं में शैक्षणिक केलेंडर का चस्पा होने पर कढाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। सीईओ सिंह ने परीक्षा फल विश्लेषण को लेकर स्वयं एक्सेल शीट बनाकर 2025 के परीक्षा फल का 2024 परीक्षा फल से अंतर का प्रारूप तैयार कर सभी बीईओ एवं बीआरसी को निर्देशित किया की आगामी बैठक में कक्ष 5,8,10 एवं 12 का संयुक्त रूप से एवं विषयवार शाला वार विश्लेषण लेकर उपस्थित होंगे । साथ ही यह भी निर्देशित किया की इसी शीट के आधार पर कम परीक्षा फल एवं जिले के औसत से कम परीक्षा फल वाले शालाओं का प्राथमिकता से अवलोकन करें। अवलोकन में यह ध्यान रखें कि स्कूल विशेष में किस विषय का रिजल्ट् कमजोर है एवं उस स्कूल में क्या व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि वे गणित एवं अंग्रेजी विषय के विकासखंड वार एवं जिले वार अच्छे परीक्षा फल वाले शिक्षक को मास्टर ट्रैनर बनाकर प्रशिक्षण आयोजित करें, जिसमें मुझे भी सूचित किया जावे । विशेष रूप से उन्होंने कहा की इसके लिए जिला पंचायत सभागृह का उपयोग भी अनुमति लेकर किया जा सकता है। सीईओ सिंह के द्वारा शिक्षा विभाग को अच्छे परीक्षा परिणाम एवं राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2024 में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर बधाई भी दी गई।जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि जिले द्वारा निर्मित वेबसाइट पर सभी बीईओ एवं बीआरसी के लिए महत्वपूर्ण सूचनाएं, परीक्षाफल विश्लेषण, विद्यालय वार उपस्थिति आदि उपलब्ध होते है, लेकिन बीईओ एवं बीआरसी द्वारा इनका विकासखण्ड में विश्लेषण नहीं किया जाता जो कि लापरवाही का द्योतक है। आगामी समीक्षा बिआठक में बीईओ एवं बीआरसी स्वयं अपना पीपीटी लाकर प्रस्तुतीकरण करेंगे ।अतिरिक्त जिला परियोजना समन्घ्यक गिरीश तिवारी ने कहा कि विकासखण्ड स्त्रीय निरीक्षण में कॉपी चेकिंग एवं विद्यार्थियों की कठिन अवधारणा पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर 7 विद्यालय की गुड प्रेक्टिस का प्रेजेंटेशन भी किया गया जो क्रमशः वोकेशनल के लिए उमावि नरवर एवं खेड़ा खजूरिया, सांदीपनी विद्यालय में वाहन व्यवस्था पर सांदीपनी विद्यालय घट्टिया, क्लीन विद्यालय पर उमावि इंद्रानगर, अच्छे छात्रावास पर महिदपुर बालिका छात्रावास प्रमुख थे ।बैठक में जिला प्रभारी डीपीसी संजय शर्मा, सभी बीईओ एवं बी आर सी, इंजीनियर्स, एपीसी, प्रोग्रामर आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button