उज्जैन समाचार

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

उज्जैन 21 दिसंबर । कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने रविवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के मैदान में सोमवार 22 दिसंबर को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।   इस दौरान स्थल पर की जाने वाली मंच व्यवस्था,वीआईपी बैठक व्यवस्था, आमजन की बैठक व्यवस्था और आमजन की प्रवेश और निकासी की व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।   निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा,कार्यक्रम के आयोजनकर्ता एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल आज उज्जैन आएंगे : उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल सोमवार 22 दिसंबर को उज्जैन आगमन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री श्री शुक्ल शाम 5 बजे उज्जैन आगमन करेंगे। इसके पश्चात यहां रात्रि विश्राम कर वे मंगलवार 23 दिसंबर को प्रातः 4 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात प्रातः 6 बजे वे उज्जैन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button