मध्य प्रदेशनगर निगम

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर निगम उज्जैन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया

जिला खंडवा में आयोजित मुख्य समारोह का नगर निगम मुख्यालय में सीधा प्रसारण किया गया

उज्जैन,30 जून।जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर जिला खंडवा में आयोजित मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 नगरीय निकायों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया जिसके क्रम में 1 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में उज्जैन नगर निगम को भी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न घटकों में सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस हेतु उज्जैन से महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक द्वारा खंडवा में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा नगर निगम उज्जैन को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।  इस दौरान नगर निगम मुख्यालय पर कार्यक्रम के सीधे प्रसारण अंतर्गत निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, एमआईसी सदस्य श्री शिवेंद्र तिवारी, श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, जोन अध्यक्ष श्री सुशील श्रीवास, पार्षद श्री हेमंत गहलोत, श्री गजेंद्र हिरवे, अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री मनोज मौर्य, श्री संजेश गुप्ता एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button