उज्जैन समाचारराजनीति
आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन

उज्जैन। भाजपा सरकार में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मप्र आदिवासी कांग्रेस विभाग जिलाध्यक्ष फूलचंद जरिया के नेतृत्व में उज्जैन में प्रदर्शन किया गया। महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासी सुरक्षित नही है, उनकी रक्षा करें।
फूलचंद जरिया ने बताया कि मप्र सरकार में वन विभाग द्वारा लगातार आदिवासियों पर अत्याचार किये जा रहे हैं। खातेगांव में वन विभाग द्वारा आदिवासी परिवारों को बरसात के मौसम में घरों को तोड़कर बेदखल कर दिया गया। बुरहानपुर में आदिवासी वर्ग के पट्टे निरस्त कर वन भूमि से बेदखल करना, जिला सिंगरौली में आदिवासीयों के घर तोड़ना मंडला में नक्सलवाद के नाम पर निर्दोष आदिवासी की हत्या, उमरिया में वन विभाग द्वारा आदिवासी वर्ग पर अत्याचार, सरकार द्वारा विकास के नाम पर आदिवासियों का विस्थापन कर भूमि से बेदखल करना लगातार इस प्रकार की घटनाएं मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में सामने आ रही है इस पर अंकुश लगाने के हो रहे लगातार आदिवासी वर्ग के साथ अन्याय के खिलाफ जीवन सत्याग्रह आन्दोलन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के निर्देश पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, भरत पोरवाल, राजेन्द्र कुवाल, छोटेलाल मंडलोई, ललित मीणा, अभिषेक शर्मा, देवव्रत यादव, प्रेमलता रामी, सुनील कछवाय, बबलू खींची, दिपेश जैन, अंजू जाटवा, कृष्णा यादव, बंटी गौड़, समद खान सहित बड़ी संख्या में आदिवासीजनों, कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर आदिवासी अधिकार एंव सुरक्षा की मांग की।



