उज्जैन समाचार
उज्जैन में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 14 जुलाई से हर सोमवार अवकाश, रविवार को लगेगी क्लास

कलेक्टर ने आदेश जारी किए
उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में अब 14 जुलाई से हर सोमवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके स्थान पर 14 जुलाई 2025 से 10 अगस्त2025 तक हर रविवार को स्कूलों में क्लास लगेगी । यह आदेश कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने जारी कर दिए हैं। कलेक्टर ने आगे जारी करते हुए कहा कि उज्जैन नगर निगम सीमा के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सावन के दौरान सोमवार को अवकाश रहेगा।



