नवभारत साक्षरता के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

बांसवाड़ा, 10 अक्टूबर l नवभारत साक्षरता अभियान के तहत जिले के ब्लॉक समन्वयको एवं आरपी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय बांसवाड़ा के सभागार में दो सत्र में आयोजित किया गया जिसमे वक्ताओं ने नवभारत साक्षरता अभियान से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी l
प्रथम उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गौतमलाल कटारा ने अपने संबोधन में अभियान को सफल बनाने तथा असाक्षरों को नवीन तकनीकी जानकारी के प्रति जागरूक बनाने का आग्रह किया l अध्यक्षता करते हुए जिला साक्षरता अधिकारी एन द्विवेदी ने नवभारत साक्षरता अभियान की विस्तृत जानकारी दी एवं कार्यक्रम प्रगति से अवगत करवाया l
द्वितीय तकनीकी व समापन सत्र के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक विमल चौबीसा ने अपने संबोधन में वर्तमान में डिजिटल जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और इससे जुड़ी घटनाओं का विवरण देते हुए सजग रहने का आग्रह किया l
केआरपी एवं प्रधानाचार्य रोशन जोशी ने ऑडियो विजुअल प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नवभारत साक्षरता कार्यक्रम एवं अभियान से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी l
कार्यक्रम का संचालन करते हुए एपीओ दिनेश मईडा नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का जिला प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया lकार्यक्रम में केसरीमल मीणा एएसओ ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर तकनीकी जानकारी दी lखुले सत्र के दौरान जिले भर से आए ब्लॉक समन्वयक एवं आर पी की शंकाओं व समस्याओं का जिला साक्षरता अधिकारी एन द्विवेदी, केआरपी रोशन जोशी, एपीओ दिनेश जोशी ने समाधान किया और मार्गदर्शन प्रदान किया l कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक संजय पाठक, दीपक शाह, महेंद्र सिंह, भगवती लाल, अशोक मईडा, नारायणलाल, अंबालाल मईडा, भूरालाल कटारा, दीपक निनामा, बाबूराम मसार, लक्ष्मणगढ़ भाबोर, नानूलाल चरपोटा आदि ने भी विचार व्यक्त किए l अंत में आभार एपीओ दिनेश मईडा ने माना l



