राजस्थान
श्रद्धा के साथ किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

बांसवाड़ा, 7 सितंबर lगणेश चतुर्थी के अवसर पर देश भर में गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन कार्यक्रम जोर-शोर एवं श्रद्धा के साथ किया गया l घरों में स्थापित किए गए भगवान श्री गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई एवं पारिवारिक व्यवस्था से लगाकर सामूहिक आयोजनों के माध्यम से निर्धारित स्थान पर विसर्जन का कार्यक्रम किया गया l बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर विभिन्न क्षेत्रों में गणेश मंडलों द्वारा स्थापित किए गए गणपति भगवान की स्थापना के बाद नियमित सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन संपन्न किए गए l इन आयोजनों के दौरान क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने उत्साह से भाग लिया तथा भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की l गणेश प्रतिमा के विसर्जन के इस कार्यक्रम के दौरान भक्त श्रद्धा के साथ चल रहे थे और गणेश प्रतिमाओं को निर्धारित स्थान पर पूरी श्रद्धा के साथ विसर्जित किया गया l



