देश-विदेश

गयात्री सेवा समिति का 350 वा स्वास्थ्य सहयोग कार्यक्रम संपन्न

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश l गायत्री सेवा समिति द्वारा शनिवार प्रातः सिविल अस्पताल नूरपुर में 350 वा स्वास्थ्य सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया l गायत्री सेवा समिति की ओर से लगातार यह सेवा का कार्यक्रम नियमित रूप से चल रहा है जिसके तहत सिविल अस्पताल व स्वास्थ्य जांच के कार्यक्रमों में आने वाले मरीजों को फल व अन्य उपयोगी खाद्य सामग्री भेंट की जाती है तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया जाता है l संस्थान प्रभारी एवं ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि गयात्री सेवा संस्थान आमजन को चिकित्सालय में पहुंचने पर सहयोग व सेवा का संकल्प लेकर कार्य करने में जुटा हुआ है l संस्थान के इस सेवाभावी पुनीत कार्य में सोमराज शास्त्री, हरजिंदर शर्मा, एडवोकेट रवि पूरी, एडवोकेट के बी शर्मा, अशीष शर्मा, विजेंद्र बक्शी, वीके शर्मा, परशुराम, अमित, एक के मेहता देशराज सहित विभिन्न समाजसेवी जन पंडित सुरेश शर्मा के नेतृत्व में जुटे हुए हैं l राष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवा व जनहित कार्यों में जुटे पंडित सुरेश शर्मा की ओर से अपने क्षेत्र में चलने वाले विभिन्न समाज सेवा कार्यक्रमों में भी नियमित रूप से योगदान किया जाता है l शर्मा का मानना है कि ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन का जो लक्ष्य है उसके अनुरूप सर्वे भवंतु सुखिन की भावना से वह विभिन्न कार्यों को करते हैं l पंडित शर्मा का मानना है कि सर्वसमाज के विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में बढ़ाने में सभी को योगदान की आवश्यकता है l उनका मानना है कि ब्राह्मण समाज प्रतिनिधि पुरातन काल से समाज के कल्याण और जनहित की गतिविधियों को संचालित करने में सहयोग प्रदान करते रहे हैं और इसी भावना के अनुरूप फेडरेशन के प्रतिनिधि क्षेत्र में सेवा कार्य करने में जुटे हुए हैं l उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज प्रतिनिधियों के साथ ही अन्य सर्व समाज के लोगों द्वारा भी विभिन्न सेवा कार्यों में बहुत अच्छा सहयोग किया जाता है और सभी के सहयोग से आमजन की सेवा का यह कार्य प्रभावी ढंग से लगातार चल रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button