धर्म और समाज

श्री महाकाल महालोक में श्रावण-भादौ मास में कथक एवं भजन गायन की प्रस्तुति ने मन मोहा

महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के षष्ठम दिवस की प्रस्तुति में श्रीमती शिखा सोनी द्वारा कथक , डाॅ.हितु मिश्रा द्वारा भजन गायन व सुश्री नेहा बेनर्जी द्वारा एकल कथक नृत्य की प्रस्तुति

उज्जैन। श्री महाकाल महालोक में श्रावण-भादौ मास में प्रतिदिन सायं 6 से 8 बजे तक आयोजित होने वाली श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के षष्ठम दिवस की प्रस्तुति में श्रीमती शिखा सोनी द्वारा कथक , डाॅ.हितु मिश्रा द्वारा भजन गायन व सुश्री नेहा बेनर्जी द्वारा एकल कथक नृत्य की प्रस्तुति हुई। प्रथम प्रस्तुति का प्रारंभ रूद्राष्टम नमामी शमिशान निर्वाण रूपम………….. से किया। उसके उपरांत शुद्ध कथक में परण व चतुरंग की प्रस्तुति दी गई। श्रीमती शिखा सोनी के साथ सुश्री वंशिका पहाडिया एवं सुश्री सौम्या श्रीवास्तव ने अपनी प्रस्तुतियाॅं दी गई।

दूसरी प्रस्तुति बरेली से पधारी डाॅ. हितु मिश्रा द्वारा गणेश वंदना से अपनी प्रस्तुति का प्रारंभ किया गया। उसके पश्चात राग गोरख कल्याण में शिव का नाम जपो संसारी की प्रस्तुति दी गई। डाॅ. हितु मिश्रा ने कौन नाम से पुकारू बोलो भोलेनाथ क्या वो करेगा लेके चढ़ावा के अतिरिक्त डिमिक डिमिक डमरू बाजे से अपनी प्रस्तुति का समापन किया गया। आपके साथ सहगायिका अनुकृति मिश्रा व अनुश्रुति मिश्रा के अतिरिक्त तबले पर श्री आदित्य मिश्रा, की बोर्ड पर श्री रितेश वैष्णव व ओक्टोपेड पर श्री आदेश हंसवाल ने प्रभावी संगत दी। तीसरी एवं अंतिम प्रस्तुति में मुम्बई से पधारी सुश्री नेहा बेनर्जी ने तीन ताल और ताल धमार में अपनी प्रस्तुति दी। प्रस्तुति में शिव वंदना के उपरांत शुद्ध कथक की प्रस्तुति दी गई। आपके साथ तबले पर श्री विवेक मिश्रा व गायन पर पुष्पराज भागवत ने संगत की। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथि श्री अभय यादव, समाजसेवी एवं श्री आकाश शर्मा, पुजारी श्री महाकालेश्वर मंदिर द्वारा किया।

दीपप्रज्जवलन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के डिप्टी कलेक्टर एवं उप प्रशासक श्री एस.एन. सोनी एवं श्रीमती सिम्मी यादव द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का दुपट्टा, प्रसाद व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा प्रस्तुति हेतु पधारे सभी कलाकारों एवं सहयोगी कलाकारों का दुपट्टा, प्रसाद व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर स्वागत व सम्मान किया गया। 22 जुलाई 2025 को श्री समर्थ घुघरे का एकल तबला, सुश्री क्षिप्रा जायसवाल उज्जैन के भरतनाट्यम व मृणालिनी डांस अकादमी की निदेशिका मृणालिनी चौहान के निर्देशन में समूह कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी।* कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा श्री महाकाल महालोक परिसर में सप्त ऋषियों की मूर्ति के समीप स्थित मंच पर सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रस्तुतियाॅं दी जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button