ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी दीदी ने किया डाक्टरों का सम्मान
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 1 जून को चिकित्सा दिवस मनाया

उज्जैन । ऋषि नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 1 जून को चिकित्सा दिवस मनाया गया ।जिसमें ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी उषा दीदी और मंजू दीदी ने अनेक डॉक्टर का सम्मान किया। डॉ निलेश बिजापारी, डॉक्टर कौस्तुभ ,डॉ जितेंद्र जयसवाल जी, डॉ प्रद्युम्न मलिक, अभिलाष मलिक, डॉ शैलेश कचोलिया ऐसे अनेक डॉक्टर का दीदी जी ने सम्मान किया ।राजयोग उषा दीदी जी ने डॉक्टरों का सम्मान करते हुए कहा एक डॉक्टर की जिंदगी हमेशा दूसरों को बचाने में बीतती है ।रोगियों को देखना ,इलाज करना, ऑपरेशन करना और हर रोज एक नए फैसले लेना । जिस पर किसी की जिंदगी टिकी होती है यह सारे डॉक्टर परमात्मा के भेजे हुए फरिश्ते हैं। दीदी ने डॉक्टर शब्द का अर्थ बतलाया
D डिवोशन (समर्पण)
O ऑप्टिमिस्टिक (आशावादी)
C कंसंट्रेशन( एकाग्रता)
T वननेस (एकता)
R रिस्पांसिबल (जिम्मेदार)
यह सभी गुण आपके जीवन में अभिव्यक्त होते हैं।



