विद्यार्थियों को नवाचार व नवीन तकनीकी से जोड़े – डॉ प्रीति अडानी




-NSIT-IFSCS के संवाद न्यूज लेटर का विमोचन
अहमदाबाद, 10 दिसंबर l नरनारायण शास्त्री इंस्टिट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस एंड साइबर सिक्योरिटी जेतलपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक का आयोजन संस्थान परिसर में किया गया जिसमें संस्थान की गतिविधियो एवं कार्यक्रमो पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण नवीनतम शिक्षा सुविधाए उपलब्ध करवाने का संकल्प दोहराया गया l बैठक में प्रतिष्ठित नेतृत्वकर्ता तथा ट्रस्टीगण डॉ प्रीति अडानी, अडानी फाउंडेशन अहमदाबाद, डॉ निलेश देसाई निदेशक एसएसी इसरो अहमदाबाद, न्यायमूर्ति अशोक दवे पूर्व न्यायाधीश गुजरात उच्च न्यायालय, एस एस खांडवाला पूर्व डीजीपी गुजरात, डॉ केशव कुमार पूर्व डीजीपी गुजरात, एच के पटेल सेवानिवृत आईएएस गुजरात, बाबूलाल के पटेल अध्यक्ष धारा लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड, किशोर मकवाना मैनेजिंग डायरेक्टर रोटोफिल्ट इंजीनियर्स, कौशिक भाई पटेल को मैनेजिंग पार्टनर मनु भाई शाह एंड शाह एलएलपी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अहमदाबाद, शास्त्री ए पी स्वामी प्रबंधक ट्रस्टी, शास्त्री पी पी स्वामी, सीडी जाडेजा कार्यकारी रजिस्ट्रार NFSU गांधीनगर, धर्मेश वंडरा उपाध्यक्ष नारायण शास्त्री इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, आदि का मार्गदर्शन संस्थान को उपलब्ध हुआ l ट्रस्टी डॉ प्रीति अडानी ने संस्थान प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह विद्यार्थियों को नवाचार व नवीन तकनीकी से जोड़कर वर्तमान व भावी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करें l
संकाय के प्रिंसिपल डॉ शैलेश अय्यर एवं कैंपस डायरेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि बैठक में शिक्षा, न्यायपालिका, प्रशासन, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, कानून प्रवर्तन, उद्योग तथा आध्यात्मिक क्षेत्र के नेतृत्वकर्ता एवं विषय विशेषज्ञ के मार्गदर्शन के माध्यम से संस्थान की उत्कृष्ट व बहु विषयक विकास के प्रति दृढ़ संकल्प एवं प्रतिबद्धता के अनुरूप भावी कार्यक्रम व योजनाओं का संचालन किया जाएगा l सभी विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में संस्थान कुशल, नैतिक तथा भविष्य- उन्मुख प्रोफेशनल तैयार करने के अभियान को सतत जारी बनाए रखेगी l
प्रिंसिपल डॉ शैलेश अय्यर एवं कैंपस डायरेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान नरनारायण शास्त्री इंस्टिट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस एंड साइबर सिक्योरिटी के न्यूज लेटर संवाद का औपचारिक विमोचन बोर्ड सदस्यों ने किया l बोर्ड सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह समाचार पत्र शैक्षणिक प्रगति, छात्र उपलब्धियों,अनुसंधान गतिविधियों तथा फॉरेंसिक साइंस और साइबर सिक्योरिटी विषय के बढ़ते प्रभाव को व्यापक रूप से प्रदर्शित करने के लिए महत्वपूर्ण मंच बनेगा l संस्थान प्रतिनिधियों ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा प्रदान किया जा रहे नियमित सहयोग, मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए गहन आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि नरनारायण शास्त्री इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी शैक्षिक नवाचार, तकनीकी प्रगति और सामाजिक योगदान की दिशा में मजबूती से काम करता रहेगा l
बैठक के दौरान बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के प्रतिनिधियों ने नरनारायण शास्त्री इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी की निरंतर शैक्षणिक प्रगति, बढ़ती छात्र सहभागिता तथा फोरेंसिक विज्ञान व साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण नवाचारों की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, संस्कृति और सामुदायिक जागरूकता को मजबूत करने के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की l संस्थान की विभिन्न गतिविधियो एवं कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन शास्त्री स्वामी आत्मप्रकाश दासजी एवं शास्त्री स्वामी पुरुषोत्तमप्रकाश दासजी के कुशल मार्गदर्शन व सानिध्य में प्रभावी ढंग से किया जा रहा है l
संस्थान को विभिन्न विषयों के निष्णात विशेषज्ञों, सम्माननीय फैकल्टी के मार्गदर्शन के साथ ही संस्थान के नियमित विद्वान फैकेल्टी की सेवाएं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है जिनमें डॉ गीता गुप्ता, डॉ निकुंज टी, डॉ शिवाली शाह, डॉ कल्पेश सोलंकी, डॉ शिवानी पंड्या, डॉ हरजीत सिंह, डॉ नील श्रीवास्तव, डॉ कुलदीप पुरोहित, डॉ विशाली शर्मा, डॉ सचिन देव, डॉ आकाश ठक्कर, डॉ सौरभ कपूर, हैप्पी सुथार, मीनल नीरव शाह, एरोमल वेणुगोपाल, अनंत पाटील, भूमिका चंद्राकर, खुशबू गौतम, विनय असेरी आदि शामिल है l संस्थान के पास उपलब्ध विशेषज्ञ शैक्षिक स्टाफ के साथ ही विभिन्न तरह की नवाचार युक्त प्रायोगिक सुविधाए तथा संसाधन उपलब्ध है l विभिन्न व्यवस्थाओं में समन्वय और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए समर्पित स्टाफ की सेवाएं उपलब्ध है l कैंपस डायरेक्टर संजय शर्मा के दिशा निर्देशन में विभिन्न व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है l संवाद की एडिटोरियल टीम में चीफ एडिटर प्रिंसिपल डॉ शैलेश अय्यर, चेयरपर्सन व असिस्टेंट एडिटर प्राध्यापक डॉक्टर विशाली शर्मा, संपादक मंडल सदस्यों में प्राध्यापक डॉ हरजीत सिंह डॉ सचिन देव, एरोमल वेणुगोपाल तथा स्टूडेंट एडिटर सदस्यों में मन ठक्कर, जतिन गहलोत, प्रिंसी गौतम, हार्दिक मिश्रा, हर्षिता भल्ला, अनुष्का, रीबा रशीद व हर्ष वर्मा शामिल है l



