राजस्थान

कंज्यूमर व्हाट्सएप न्यूज चैनल का लोकार्पण

उपभोक्ता जागरूकता का संचार जरूरी: डॉ. शर्मा

जयपुर, 7 दिसम्बर । देष के अग्रणी उपभोक्ता आन्दोलनकारी व सीसीआई के चेयरमैन डॉ. अनन्त शर्मा ने कहा हैं कि वर्तमान बाजार व्यवस्था में उपभोक्ता हितो के संरक्षण के लिये उपभोक्ता की जागरूकता आवष्यक हैं और खरीदारी के दौरान सजगता से ही उपभोक्ता हित सरंक्षण संम्भव हैं।जयपुर के गंगवाल पार्क में व्हाट्सएप कन्ज्यूमर न्यूज चैनल का लोकार्पण करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि कानूनी तौर पर सरकार ने उपभोक्ता सरंक्षण सुनिष्चित करने के पर्याप्त प्रबन्ध किये हैं अतः शोषण या समस्या की स्थिति में अपने अधिकारों का उपयोग कर राहत प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विष्वास जताया कि न्यूज चैनल उपभोक्ता अधिकार, जागरूकता, उपभोक्ता मंचो के महत्वपूर्ण फैसले सहित कई उपयोगी सूचनाएं देने का सषक्त माध्यम बनेगा। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा की जानकारी दी एवं आम उपभोक्ताओ को सजग बनाने संचालित कार्यक्रमो में सहयोग का आह्वान किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप द्विवेदी ने आमजन के हित सरंक्षण तथा समस्या समाधान में सोषल मीडिया, प्रचार माध्यम एवं स्वैच्छिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए चैनल को बहुपयोगी बनाने सुझाव दिए। सीसीआई के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव निरंजन द्विवेदी ने न्यूज चैनल से सम्बद्ध विषयों की जानकारी दी। सीसीआई के निदेषक कैलाष कुमावत ने विष्व उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर से प्रारम्भ हो रही उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के तहत देषभर में होने वाले आयोजनों पर प्रकाष डाला। इस मौके पर सीसीआई के राष्ट्रीय महासचिव मुकेष वैष्णव, प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष रमेष औझा, प्रदेष महासचिव जी.के. गौड आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button