Uncategorized
उज्जैन में कार्तिक मेले की तैयारी शुरू, 21 समितियां बनाई गई
डेढ़ सौ से ज्यादा कर्मचारियों को ड्यूटी में लगाया गया
उज्जैन। उज्जैन में कार्तिक मेला की तैयारियां शुरू हो गई है। करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्तिक मेला अपर अधिकारी पवन कुमार सिंह, उप मेला अधिकारी योगेन्द्र पटेल और सहायक मेला अधिकारी प्रदीप सेन को बनाया गया है। 21 मेला समितियां बनाई गई है। कार्तिक मेला में टेंट और माइक लगाने का टेंडर भी जारी कर दिया गयाहै।



