उज्जैन संभाग

विधायक परमार के विधानसभा की चर्चित पंचायत में सरपंच पद के लिए हुआ मतदान

सिद्धपुर निपानिया की सरपंच को विश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया था 10 महीने पहले, अब हुआ मतदान, 2 जनवरी को रिजल्टआएगा 

उज्जैन। तराना विधानसभा क्षेत्र की सबसे चर्चित पंचायत सिद्धपुर निपानिया में 10 महीने पहले सरपंच चंदाबाई को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पद से हटा दिया गया था। सोमवार को सरपंच पद के लिए फिर से मतदान हुआ। यह कांग्रेस के विधायक महेश परमार की विधानसभा क्षेत्र की सबसे चर्चित पंचायत है।इसमें चंदाबाई और लक्ष्मीबाई के बीच मुकाबला है।

तीन मतदान केंद्र बनाए गए थे पहले मतदान केंद्र में 311 पुरुष और 289 महिलाएं थी इसमें से 241 पुरुषों और 186 महिलाओं ने वोटिंग की । इस बूथ पर टोटल मतदान 72.7% हुआ। दूसरा मतदान केंद्र शंकरगढ़ में बनाया गया था यहां 268 पुरुष और 281 महिलाएं थी इसमें से 112 पुरुष और 177 महिलाओं ने मतदान किया कुल 52.55% मतदान इस बूथ पर हुआ। तीसरा मतदान केंद्र नवीन आंगनबाड़ी भवन शंकरगढ़ था यहां 175 पुरुष और 195 महिलाएं थी इसमें से 83 पुरुषों और 193 महिलाओं ने मतदान किया इस बूथ पर कुल 60%मतदान हुआ। तीनों मतदान केंद्रों पर कुल 1510 मतदाता में से 957 ने  मतदान किया। परिणाम 2 जनवरी को आएंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button