उज्जैन समाचार
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सुश्री नुसरत भरूचा ने भस्म आरती में किए भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन


उज्जैन, 30 दिसम्बर 2025। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सुश्री नुसरत भरूचा ने आज प्रातःकालीन भस्म आरती में ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नुसरत ने कहा कि वह दूसरी बार उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आई है साल के अंतिम दिनों मैं मंदिर में दर्शन की अच्छी व्यवस्था है मंदिर प्रशासन ने जल चढ़ाने के लिए भी अच्छी व्यवस्था की है। दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवकांत पांडे द्वारा स्वागत एवं सत्कार किया गया ।



