उज्जैन संभाग
सोमवार से उज्जैन में होगी प्रतिदिन पेयजल सप्लाई, गंभीर डेम पर पूजन के बाद हुई घोषणा

उज्जैन। उज्जैन शहर को जिस घोषणा का इंतजार था शनिवार को वह हो गई । महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, और निगम कमिश्नर के बीच भाजपा शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल की मौजूदगी में चर्चा के बाद फैसला लिया गया है कि सोमवार से नियमित रूप से जलप्रदाय किया जाएगा । पहले भगवान बिल्केश्वर और गंभीर डेम का सभी जन प्रतिनिधियों ने पूजन किया।



