उज्जैन संभाग
मेयर ट्राफी का अनावरण किया, 4 लाख रुपए के कैश प्राइस मिलेंगे

उज्जैन ।मेयर ट्रॉफी वेस्टर्न जोन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन 30 नवंबर रविवार को कार्तिक मेला मंच पर उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन मुंबई के तत्वाधान में राज्य शरीर सौष्ठव संस्थान उज्जैन के सहयोग से 4 लाख रुपए के कैश प्राइस वेस्टर्न बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जाएगा। शनिवार को उक्त आयोजन को लेकर मेयर ट्रॉफी का अनावरण महापौर मुकेश टटवाल ने किया
इस दौरान एमआईसी सदस्य कैलाश प्रजापत पार्षद पंकज चौधरी, अर्पित दुबे, जोन अध्यक्ष सुरेंद्र मैहर, पुरुषोत्तम मालवीय, नोडल अधिकारी योगेंद्र सिंह पटेल एवं राज्य शरीर सौष्ठव संस्थान के सदस्य प्रेम सिंह यादव, गजेंद्र मेहता, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, शैलेंद्र व्यास (स्वामी मुस्कुरा के ) जय यादव आदि उपस्थित रहें।



